यूपी चुनाव से पहले सपा एमएलसी ने दिया इस्तीफा, ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने के लगाए आरोप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव से पहले सपा एमएलसी ने दिया इस्तीफा, ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने के लगाए आरोप

शुक्रवार दोपहर को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा से आए स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत पांच विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे थे। उसके बाद ही अखिलेश यादव के लिए परेशानी शुरू हो गई। लखनऊ में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ पर प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने ढाई हजार सपाइयों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं शाम होते-होते अखिलेश यादव को एक और झटका लगा। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा छोड़ने का कारण कहा कि पिछड़ों का इस पार्टी में उचित सम्मान नहीं हो रहा है। इसलिए समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि अभी तक सपा एमएलसी घनश्याम लोधी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि लोधी समाज में घनश्याम लोधी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। चुनाव से पहले इनके सपा छोड़ने से अखिलेश यादव को जरूर झटका लगा है। 

Related posts

Vice President Election उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा आज या कल अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है, एनडीए की ओर से यह नाम रेस में आगे

admin

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी संग काशी में बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की

admin

डीएम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया, यूपी के इस जिले में हैं तैनात

admin

Leave a Comment