निर्वाचन आयोग के रैलियों पर रोक लगाने के बाद यूपी में भाजपा ने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए नया रास्ता ढूंढ लिया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

निर्वाचन आयोग के रैलियों पर रोक लगाने के बाद यूपी में भाजपा ने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए नया रास्ता ढूंढ लिया




पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और देश में कोरोना महामारी के बेकाबू होने पर निर्वाचन आयोग ने रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाने के बाद अब राजनीतिक दलों ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए नया चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब लोगों से जुड़ने के लिए एक नया रास्ता ढूंढ लिया है। ‌ यूपी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में ‘घर-घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत की । इस जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर घर-घर जाकर लोगों को यूपी सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगी। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर घर जाएंगे। अभियान के जरिए यूपी सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। घर-घर दस्तक अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ‘पूरी हुई हर आस, घर घर हुआ विकास’ लिखा पत्रक घर घर में बांट रहे हैं।

Related posts

VIDEO उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, बिना उद्घाटन किए लौटे, देखें वीडियो

admin

योगी सरकार ने यूपी में 24 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती

admin

BJP released Rahul Gandhi Ravan Poster भाजपा ने जारी किए दो पोस्टर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बताया आज के जमाने का रावण तो संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे दिखाकर कहा- दो कैदी

admin

Leave a Comment