सपा नेता आजम खान की जमानत याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, यह रही वजह - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा नेता आजम खान की जमानत याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, यह रही वजह

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के रामपुर से सांसद आजम खान कई दिनों से जेल से बाहर आने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आजम खान की जमानत याचिका को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन ऐन मौके पर जस्टिस राव की तबीयत खराब होने की वजह से टाल दी गई है। यानी आज सुप्रीम कोर्ट में आजम को जमानत देने की याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान को इस बार रामपुर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। आजम खान कई आरोपों में लगभग दो साल से जेल में हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में अपनी पत्नी तंजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ रामपुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम को पिछले दिनों जमानत पर रिहा किया जा चुका है। अब्दुल्लाह आजम रामपुर की सीट सुआर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि रामपुर से आजम खान के खिलाफ कांग्रेस के काजिम और भाजपा के आकाश सक्सेना मैदान में हैं। 

Related posts

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

admin

Brand Victory प्रचंड जीत : महाराष्ट्र में भाजपा का चल गया “एक रहेंगे सेफ रहेंगे” का नारा, विपक्ष की करारी हार, महाविजय पर पार्टी मुख्यालय से गरजे पीएम मोदी, देखें वीडियो 

admin

नड्डा का बड़ा बयान : मजबूत विचारधारा होने से भविष्य में भाजपा ही बचेगी, बाकी सब राजनीतिक दल “मिट” जाएंगे

admin

Leave a Comment