August 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा नेता आजम खान की जमानत याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई, यह रही वजह

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के रामपुर से सांसद आजम खान कई दिनों से जेल से बाहर आने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आजम खान की जमानत याचिका को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन ऐन मौके पर जस्टिस राव की तबीयत खराब होने की वजह से टाल दी गई है। यानी आज सुप्रीम कोर्ट में आजम को जमानत देने की याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान को इस बार रामपुर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। आजम खान कई आरोपों में लगभग दो साल से जेल में हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में अपनी पत्नी तंजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ रामपुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम को पिछले दिनों जमानत पर रिहा किया जा चुका है। अब्दुल्लाह आजम रामपुर की सीट सुआर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि रामपुर से आजम खान के खिलाफ कांग्रेस के काजिम और भाजपा के आकाश सक्सेना मैदान में हैं। 

Leave a Comment