सोशल साइट व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और फेसबुक (मेटा) के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने पदों से दिया इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 31, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

सोशल साइट व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और फेसबुक (मेटा) के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

सोशल साइट, ट्विटर फेसबुक (मेटा) और अमेजन में छंटनी का दौर जारी है। इन तीनों सोशल साइटों में कर्मचारियों के इस्तीफा का असर भारत में भी देखा जा रहा है। वहीं मंगलवार शाम 15 नवंबर को भारत के व्हाट्सएप प्रमुख रहे अभिजीत बोस और मेटा इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब शिवनाथ ठुकराल को अब व्हाट्सएप इंडिया समेत मेटा के सभी प्लेटफार्म के डायरेक्टर पद पर फिलहाल नियुक्त कर दिया गया है। इससे पहले वह व्हाट्सएप इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डिपार्टमेंट के हेड थे। हाल ही में व्हाट्सएप और फेसबुक की पेमेंट कंपनी मेटा ने हाल ही अपने 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा इंडिया (Meta India) के भारत प्रमुख अजीत मोहन (Meta India Head Ajit Mohan) ने इस महीने की शुरुआत में ही इस्तीफे का एलान कर दिया था।

Related posts

26 फरवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

World Cup India Pak match नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और पाक की टक्कर, टीम इंडिया-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद में लाखों क्रिकेट प्रेमियों का लगा जमावड़ा, देखें वीडियो

admin

पंजाब में सीएम केजरीवाल ने की घोषणा, सरकार आने पर राज्य की महिलाओं को देंगे हर माह एक हजार

admin

Leave a Comment