31 मार्च, मंगलवार का पंचांग राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

31 मार्च, मंगलवार का पंचांग राशिफल

आज का राशिफल


मेष दैनिक राशिफल
आज दिन भागदौड़ वाला रहेगा। सुबह से ही काम की रफ्तार तेज रहेगी। एक काम खत्म नहीं होगा, दूसरा सामने आ जाएगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुरुआत में थोड़ा दबाव लगेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान रखें। अचानक खर्च आ सकता है। बेवजह खर्च करने से बचें। घर में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बेहतर है शांत रहें। शाम के समय थोड़ा सुकून मिलेगा। थकान ज्यादा महसूस होगी, इसलिए आराम जरूरी है।

वृष दैनिक राशिफल
आज चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। जल्दबाजी करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। पुराने काम से फायदा मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में अपना काम समय पर करें। दूसरों की बातों में ज्यादा दखल न दें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मां या किसी बड़े से हल्की नोकझोंक हो सकती है। बात को बढ़ाने से बचें। पैसों को लेकर बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। आज धैर्य ही आपका सबसे बड़ा सहारा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। ये आगे काम आ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी। कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का रहेगा। दोस्तों से बात होगी या मिलने का प्लान बन सकता है। काम के बीच-बीच में राहत के पल मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बस ज्यादा खर्च से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भागदौड़ कम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल
आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। एक साथ कई बातें दिमाग में चलेंगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होगा। घर के मामलों में ध्यान देना पड़ेगा। परिवार को समय दें। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। दिन के दूसरे हिस्से में स्थिति बेहतर लगेगी। शाम तक मन हल्का हो जाएगा। नींद पूरी करना जरूरी है।

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जो काम अटका था, उसमें हलचल दिखेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे। आपका असर आसपास के लोगों पर दिखेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। जरूरी चीजों पर ही पैसा लगाएं। रिश्तों में सब ठीक रहेगा। दिन कुल मिलाकर पॉजिटिव रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल
आज काम ज्यादा रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। थकान महसूस होगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। बेवजह खर्च से बचें। दिन के अंत में राहत मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल
आज प्लानिंग के साथ काम करना जरूरी है। जल्दबाजी करेंगे तो नुकसान हो सकता है। ऑफिस में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। आपके आइडिया काम आ सकते हैं, बस उन्हें सही तरीके से रखें। पैसों को लेकर सावधानी रखें। उधार देने या लेने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। दिन के अंत में राहत महसूस होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज दिन अच्छा रहेगा। नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। आपके आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मन खुश रहेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मैनेज हो जाएगा। दिन पॉजिटिव रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल
आज दिन संतुलित रहेगा। काम और घर दोनों ठीक से चलेंगे। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। कोई नया मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे।

मकर दैनिक राशिफल
आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। छोटी बात भी विवाद में बदल सकती है। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। काम में ध्यान बनाए रखें। फोकस टूट सकता है। पैसों को लेकर कोई रिस्क न लें। दिन के दूसरे हिस्से में हालात सामान्य हो जाएंगे। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज दिन अच्छा रहेगा। काम में प्रगति दिखेगी। नए मौके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानना जरूरी है। आत्मविश्वास बना रहेगा। आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल
आज थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। काम में धैर्य रखना जरूरी है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। दिन के अंत में चीजें साफ होने लगेंगी। अकेले समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।

31 मार्च का राशिफल —-


🌞 आज का पञ्चाङ्ग 🌞
🌤️ दिनांक – 31 मार्च 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ संवत्सर – रौद्र
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ कलि युगाब्द – 5128
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – त्रयोदशी सुबह 06:55 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 03:20 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
🌤️ योग – गण्ड शाम 03:41तक तत्पश्चात वृद्धि
🌤️राहुकाल – शाम 03:0 से शाम 04:30 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:52
🌤️ सूर्यास्त – 06:08
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है।
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🔥 अग्निवास🔥
13+03+01=17÷4=01 स्वर्ग लोक में।❌❌
🔱 शिववास🔱
13+13+5=31÷7 =03 वृषारूढ़ा वासे। ✅✅
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 हनुमान जन्मोत्सव 🌷
➡️ 02 अप्रैल 2026 गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव है।
🙏🏻 धर्म ग्रंथों में हनुमानजी के 12 नाम बताए गए हैं, जिनके द्वारा उनकी स्तुति की जाती है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीहनुमान अंक के अनुसार हनुमानजी के इन 12 नामों का जो रात में सोने से पहले व सुबह उठने पर अथवा यात्रा प्रारंभ करने से पहले पाठ करता है, उसके सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। वह अपने जीवन में अनेक उपलब्धियां प्राप्त करता है। हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति इस प्रकार है-
🌷 स्तुति
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।
🙏🏻 इन 12 नामो से होती है हनुमानजी की स्तुति, जानिए इनकी महिमा
🙏🏻 हनुमान
हनुमानजी का यह नाम इसलिए पड़ा क्योकि एक बार क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने इनके ऊपर अपने वज्र का प्रहार किया था यह वज्र सीधे इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने के कारण ही इनका नाम हनुमान पड़ा ।
🙏🏻 लक्ष्मणप्राणदाता
जब रावण के पुत्र इंद्रजीत ने शक्ति का उपयोग कर लक्ष्मण को बेहोश कर दिया था, तब हनुमानजी संजीवनी बूटी लेकर आए थे। उसी बूटी के प्रभाव से लक्ष्मण को होश आया था।इस लिए हनुमानजी को लक्ष्मणप्राणदाता भी कहा जाता है ।
🙏🏻 दशग्रीवदर्पहा
दशग्रीव यानी रावण और दर्पहा यानी धमंड तोड़ने वाला । हनुमानजी ने लंका जाकर सीता माता का पता लगाया, रावण के पुत्र अक्षयकुमार का वध किया साथ ही लंका में आग भी लगा दी ।इस प्रकार हनुमानजी ने कई बार रावण का धमंड तोड़ा था । इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है ।
🙏🏻 रामेष्ट
हनुमान भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं । धर्म ग्रंथों में अनेक स्थानों पर वर्णन मिलता है कि श्रीराम ने हनुमान को अपना प्रिय माना है । भगवान श्रीराम को प्रिय होने के कारण ही इनका एक नाम रामेष्ट भी है ।
🙏🏻 फाल्गुनसुख
*महाभारत के अनुसार, पांडु पुत्र अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है । युद्ध के समय हनुमानजी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजित थे । इस प्रकार उन्होंने अर्जुन की सहायता की । सहायता करने के कारण ही उन्हें अर्जुन का मित्र कहा गया है । फाल्गुन सुख का अर्थ है अर्जुन का मित्र ।
🙏🏻 *पिंगाक्ष*
पिंगाक्ष का अर्थ है भूरी आंखों वाला ।अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी का वर्णन किया गया है । उसमें हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है । इसलिए इनका एक नाम पिंगाक्ष भी है ।
🙏🏻 अमितविक्रम
विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक । हनुमानजी ने अपने पराक्रम के बल पर ऐसे बहुत से कार्य किए, जिन्हें करना देवताओं के लिए भी कठिन था । इसलिए इन्हें अमितविक्रम भी कहा जाता हैं ।
🙏🏻 उदधिक्रमण
उदधिक्रमण का अर्थ है समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांधने वाला । सीता माता की खोज करते समय हनुमानजी ने समुद्र को लांधा था। इसलिए इनका एक नाम ये भी है ।
🙏🏻 अंजनीसुत
माता अंजनी के पुत्र होने के कारण ही हनुमानजी का एक नाम अंजनीसुत भी प्रसिद्ध है ।
🙏🏻 वायुपुत्र
हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है । पवनदेव के पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है ।
🙏🏻 महाबल
हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं हैं । इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है ।
🙏🏻 सीताशोकविनाशन
माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा ।
🌹🌹🌷🌷🍁🍁🌷🌷🌹🌹
पूर्णिमा
01 अप्रैल 2026 दिन बुधवार वृत पूर्णिमा।
02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार स्नान दान पूर्णिमा।
🌹🌹 पंo वेदान्त अवस्थी🌹🌹
रसूलाबाद कानपुर देहात
मोo 9696144110

Related posts

24 जुलाई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Aaj ka panchang And rashifal : 19 अगस्त,  सोमवार का पंचांग और राशिफल, यह रहेगा राखी बांधने का सर्वोत्तम समय

admin

4 फरवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment