Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति



राज्यपाल एवं कुलाधिपति के आदेश पर प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रो. महाजन उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लंबे अनुभव वाले शिक्षाविद् हैं। उनसे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य सरकार और विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है। जल्द ही वह कुलपति का पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Comment