Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के बीजेपी पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बयान देकर समाजवादी पार्टी खेमे में हलचल मचा दी । लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा था कि कल यानी गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव भी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। यूपी बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी के एक बयान के बाद शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने सियासत के गलियारों में उथल-पुथल मचा दी थी। ‌ उसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले में चुप्पी साध ली । उसके बाद  भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल यादव का बड़ा बयान आया है। ‌प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा कि श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है, कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हूं। यह दावा पूर्णतया निराधार व तथ्यहीन है। शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।

Leave a Comment