Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सपा विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव-आजम खान का बायकॉट, अखिलेश राह देखते रहे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और अभी पिछले दिनों जेल से छूटे समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम नहीं पहुंचे। इस बैठक में अखिलेश यादव चाचा और आजम खान की राह देखते ही रहे।  यह बैठक ऐसे वक्त में हुई जब सोमवार से राज्य का विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। माना जा रहा है कि आजम परिवार, सपा हाईकमान से नाराज हैं। सपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए आजम खान रामपुर में हैं और स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। 

Leave a Comment