Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर, वन्यजीव संघर्ष मुआवजा बढ़ा, महिलाएं अब कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में बुधवार को कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इनमें से दो प्रस्तावों को खारिज करते हुए पुनरीक्षण के लिए वापस भेज दिया गया, जबकि सात प्रस्तावों को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई।

कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

1- उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष में मृतक के स्वजनों को अब मिलेगी 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि। पहले यह थी छह लाख। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन्यजीवों के हमले में घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी सरकार।

2- दुकानों, प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं को रात्रि पाली में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने को मंजूरी। लेकिन, महिला कर्मियों को लिखित में देनी होगी सहमति।

3- देहरादून शहर में मेट्रो निओ प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने दी मंजूरी। केंद्रीय आवासन मंत्रालय द्वारा सुझाए गए प्रस्ताव को किया जाएगा शामिल।

4-अभियोजन विभाग के नए ढांचे को दी गई मंजूरी, कुल 86 पद स्वीकृत करने को मंजूरी।

5-ऊर्जा निगम के वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा की पटल पर रखने को मंजूरी।

6- पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा की पटल पर रखने को मंजूरी।

7- दुकान अवस्थापना अधिनियम में संशोधन को मंजूरी। केंद्रीय श्रम सहिता को किया अंगीकृत।

Leave a Comment