August 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

सेवा की संस्थापक और गांधीवादी विचारक इला भट्ट का अहमदाबाद में निधन, पद्म भूषण-मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया था


सेवा की संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट का आज अहमदाबाद में 89 साल की आयु में निधन हो गया है। ‌इला भट्ट एक प्रसिद्ध गांधीवादी थीं। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की वकालत थी। इसके अलावा भी उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार को लेकर कई काम किए थे। ‌इला बहन ने भारत की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में अहम कार्य किया। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए कई पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया था। 1972 में सेल्फ-एम्पलॉयड वीमन एसोसिएशन (SEVA) नामक महिला व्यापार संघ की स्थापना की थी। 12 लाख से अधिक महिलाएं इसकी सदस्य हैं। 1977 में इला रमेश भट्ट को सामुदायिक नेतृत्व श्रेणी में ‘मेग्सेसे पुरस्कार’ दिया गया। 1984 में उन्हें स्वीडिश पार्लियामेंट द्वारा ‘राइट लिवलीहुड’ अवार्ड मिला। इला रमेश भट्ट को भारत सरकार द्वारा 1985 में ‘पद्मश्री’ की उपाधि मिली। अगले ही वर्ष 1986 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ सम्मान दिया गया।

Leave a Comment