चुनाव से 10 दिन पहले हिमाचल आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने थामा भाजपा का दामन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

चुनाव से 10 दिन पहले हिमाचल आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने थामा भाजपा का दामन


हिमाचल प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने उतरी आम आदमी पार्टी को चुनाव से 10 दिन पहले बड़ा झटका लगा है। ‌ राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। ‌कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की कुलवंत नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं। भाजपा की संस्थ ग्रहण करने के बाद कुलवंत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है।‌‌ कुलवंत ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों ही राज्यों में भ्रष्टाचार में चरम सीमा पर है।

Related posts

Madhya Pradesh BJP list announced मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की अपनी पांचवीं लिस्ट, 92 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान

admin

West Bengal Manipur Violence : मणिपुर में शर्मसार घटना :  पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार कार्रवाई करें नहीं तो हम करेंगे, पीएम मोदी बोले- किसी भी गुनाहगारों को बख्शा नहीं जाएगा

admin

Mahakumbh प्रयागराज महाकुंभ : प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ के 24वें दिन संगम में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना की, सीएम योगी भी मौजूद रहे

admin

Leave a Comment