कोविड काल के दौरान ट्रेनों में बंद की गई सेवा 14 फरवरी से फिर से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कोविड काल के दौरान ट्रेनों में बंद की गई सेवा 14 फरवरी से फिर से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ‌आपको ट्रेन में अब पका हुआ भोजन मिलेगा। यह सुविधा सोमवार से पूरी तरह से बहाल हो जाएगी। ‌हालांकि इससे पहले भी आईआरटीसी ने कई ट्रेनों में यह सुविधा प्रदान कर दी है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि 14 फरवरी से आईआरसीटीसी सभी ट्रेनों में यात्रियों को खाना मुहैया कराएगी। यात्रियों की जरूरत और कोविड-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के चलते ट्रेनों में खाना देने की सुविधा फिर शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवाएं लगभग 428 ट्रेनों में पके हुए भोजन के रूप में बहाल की जा चुकी हैं। प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो) में पका हुआ भोजन पहले ही 21 दिसंबर को बहाल कर दिया गया था। पके हुए भोजन की सुविधा को बहाल करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

Related posts

विश्व नेताओं की बिरादरी में पीएम मोदी का एक बार फिर बजा डंका, सभी को पीछे छोड़ बने लोकप्रिय नेता

admin

एलपीजी की किल्लत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने किया स्पष्ट, 5 दिनों में एलपीजी उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा

admin

जन्माष्टमी पर देर रात वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दुखद हादसा, दो की मौत, कई घायल, ड्यूटी पर लगे अफसर वीडियो बनाने में व्यस्त रहे

admin

Leave a Comment