Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

वरिष्ठ आईएएस अफसर डॉ राकेश कुमार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया 

वरिष्ठ आईएएस अफसर डॉ. राकेश कुमार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. राकेश कुमार ईमानदार छवि के अवसर माने जाते हैं। ‌इससे पहले वह उत्तराखंड में कई जनपदों में डिस्टिक मजिस्ट्रेट और शासन में बड़ी जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।  कुछ साल पहले हुए प्रतिनियुक्त होकर दिल्ली चले गए थे। ‌भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहते हुए उन्होंने दिल्ली के साथ ही कई जगहों पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह भाजपा सरकार के करीबी अफसरों में शामिल रहे हैं। बुधवार को प्रदेश सरकार के कार्मिक सचिव अरविंद ह्यांकी ने राकेश कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी किए।

Leave a Comment