Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

जोशीमठ संकट पर सीएम धामी के किए जा रहे सराहनीय कार्यों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने प्रशंसा की

उत्तराखंड जोशीमठ संकट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री धामी से मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सीएम धामी ने जोशीमठ में आई आपदा पर धैर्य के साथ तीक्ष्ण सवाल सुने। उन्होंने कहा कि सरकार समस्याओं का कितना समाधान निकाल पाती है ये देखने वाली बात होगी। ये पहला मौका नहीं है जब हरीश रावत ने सीएम धामी की खुलकर तारीफ की हो। हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा कि भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गए। जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे, तीक्ष्ण सवाल भी थे, मगर मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। देखते हैं प्री फैब्रीकेटेड घर कब बनने शुरू होते हैं। टेंट कॉलोनी यदि हो तो कब तक लगती है, सुरक्षित स्थानों का चयन कब होता है।

Leave a Comment