भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Vijay Kumar Malhotra passes away- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। 94 वर्षीय विजय मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष थे। पार्टी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

कुछ दिन से उनका एम्स में इलाज चल रहा था और आज प्रातः लगभग 6 बजे उनकी जीवन यात्रा समाप्त हुई। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

Related posts

ओवैसी ने कहा हिजाबी महिला बनेगी पीएम, विधायक ने कहा जब तक भाजपा है किसी बुर्के वाली को नहीं बनने देंगे प्रधानमंत्री

admin

मणिपुर हिंसा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तीन पूर्व जजों की गठित की कमेटी

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स एक करोड़ के पार

admin

Leave a Comment