मणिपुर में टूर पर जा रही स्कूली बस पलटी, 9 छात्रों की मौत, सीएम बीरेन सिंह ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मणिपुर में टूर पर जा रही स्कूली बस पलटी, 9 छात्रों की मौत, सीएम बीरेन सिंह ने जताया शोक



पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर के लोनी जिले में बुधवार 21 दिसंबर को एक दुखद हादसा हुआ। स्कूल की बस टूर पर जा रही थी रास्ते में सुबह धुंध और कोहरे के कारण बस पलट गई जिसमें 9 छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 40 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने मृतक छात्रों के परिवारों का 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने अस्पताल में घायल हुए छात्रों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए थे और एक बस जिसमें छात्राएं यात्रा कर रही थीं, दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

Related posts

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच एनआईए करेगी, कोलकाता हाई कोर्ट ने दिए आदेश

admin

शाम छह बजे तक मुख्य खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

Supreme court app launch 2.O : सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल ऐप 2.0 लॉन्च किया, अधिवक्ताओं के रिकॉर्ड और अदालती कार्यवाही आसानी से मिलेगी देखने को

admin

Leave a Comment