Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

WATCH संसद में गृहमंत्री नाराज : विपक्ष के सांसद को बीच में बोलने पर अमित शाह को इतना गुस्सा आया कि वह अपनी स्पीच बंद कर “चेयर पर ही बैठ गए”, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

संसद के शीतकालीन सत्र में कार्यवाही के दौरान हर रोज कुछ न कुछ ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बन जाते हैं। मंगलवार 20 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शिकायत कर रही थी उस दौरान सदन में गृह मंत्री अमित शाह भी अपनी हंसी रोक नहीं सके थे। एक दिन बाद बुधवार 21 दिसंबर को अमित शाह संसद में नाराज होते हुए दिखाई दिए। ‌लोकसभा में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह नशे की समस्या पर बोल रहे थे। इस दौरान बार-बार टोकने पर वह तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय पर बिफर पड़े और अपनी कुर्सी पर बैठ गए। गृहमंत्री शाह ने विपक्षी सांसद से कहा कि अगर आपको बोलना है तो मैं बैठ जाता हूं। इतने सीनियर सांसद होने के नाते बीच में टोकना शोभा नहीं देता है। ऐसा करना आपकी उम्र और सीनियर के लिए अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ें– बच्चों को मिली राहत : भीषण ठंड और कोहरे की वजह से योगी सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में किया बदलाव, शासनादेश जारी –

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार ऐसा नहीं करना चाहिए, बल्कि विषय की गंभीरता को समझना चाहिए। इस दौरान किसी ने कहा कि शाह जी आप गुस्सा हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि गुस्सा नहीं हो रहा हूं, बल्कि समझा रहा हूं।
बुधवार को संसद के शीत सत्र के दौरान लोकसभा में नियम 193 के तहत ‘‘देश में मादक पदार्थ दुरुपयोग की समस्या और इस संबंध में सरकार द्वारा उठाये गए कदम’’ विषय पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जल, वायु एवं भू सीमा मार्गों से देश में मानव तस्करी, हथियारों एवं मादक पदार्थो की बढ़ती तस्करी का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री से इस दिशा में रोकथाम एवं बलों को मजबूत बनाने के कदमों की जानकारी देने की मांग की थी।

Leave a Comment