Announcement : भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी अरब सरकार ने, वीजा नियमों में दी "बड़ी राहत", दोनों देशों के रिश्तों में हुई नई शुरुआत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Announcement : भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी अरब सरकार ने, वीजा नियमों में दी “बड़ी राहत”, दोनों देशों के रिश्तों में हुई नई शुरुआत


(Royal embassy of saudhi Arabia in india Big relief) साल 2014 में केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के आने के बाद भारत के तमाम मुस्लिम देशों के साथ रिश्ते मजबूत हुए हैं। खाड़ी देश यूएई, कतर और सऊदी अरब के साथ दोस्ती मजबूत हुई है। ‌ अगर बात करें सऊदी अरब की तो यहां का कानून दुनिया में सबसे कठोर माना जाता है। ‌ अब सऊदी सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी सौगात दी है। अभी तक भारतीयों को सऊदी जाने के लिए कई नियम लागू है। ‌ लेकिन अब सऊदी अरब सरकार ने अपने देश आने वाले भारतीयों को बड़ी राहत का एलान किया है। नई दिल्ली में मौजूद सऊदी एम्बेसी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। एम्बेसी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा- दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को देखते हुए हमने यह फैसला किया है कि अब सऊदी जाने वाले भारतीय नागरिकों को वीजा के लिए अप्लाई करते वक्त पुलिस वेरिफेकिशन सर्टिफिकेट यानी PCC की जरूरत नहीं होगी। किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया की रॉयल एम्बेसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया- भारत से मजबूत रिश्तों और स्ट्रैटेजिक रिलेशन्स को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया है कि भविष्य में सऊदी अरब जाने वाले भारतीय यात्रियों को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। हमने यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए किया है। दूतावास ने कहा कि वह सऊदी अरब में शांति से रहने वाले 20 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना करता है।

Related posts

VIDEO Papua New Guinea Pm modi James Marape Foot Touches Warm Welcome : इस द्विपीय देश ने वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ी : पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर ही दोनों हाथों से पैर छूकर किया भव्य स्वागत, विदेश में भारतीय प्रधानमंत्री का ऐसा सम्मान पहली बार हुआ, देखें वीडियो

admin

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने पति से तलाक लेने के लिए दी अर्जी

admin

26 जून, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment