DDCD chairman terminate : दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीडीसीडी के वाइस चेयरमैन को बर्खास्त किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

DDCD chairman terminate : दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीडीसीडी के वाइस चेयरमैन को बर्खास्त किया

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मनमुटाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उपराज्यपाल सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार के थिंक टैंक माने जाने वाले डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (DDCD) के वाइस चेयरपर्सन जैस्मीन शाह को बर्खास्त कर दिया है। शाह पर आरोप था कि वे सरकारी ऑफिस का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए कर रहे थे।LG के इस आदेश को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कुछ महीने पहले ही जैस्मीन शाह की तारीफ की थी और उन्हें न हटाने का इशारा किया था। बता दें कि कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा करके कहा था कि LG को DDCD मामले में कार्रवाई का अधिकार नहीं है। इसके पीछे उन्होंने यह तर्क दिया था कि जैस्मिन शाह को कैबिनेट ने नियुक्त किया है, इसलिए कैबिनेट ही कार्रवाई कर सकती है। BJP के सासंद प्रवेश वर्मा ने जैस्मीन शाह पर सरकारी पद पर रहते हुए आम आदमी पार्टी के लिए काम करने का आरोप लगाया था। इसके जरिए वह लगातार जैस्मीन शाह के बहाने दिल्ली सरकार पर लगातार निशाना साध रहे थे।

Related posts

VIDEO UP Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Shoot out Case CM Yogi First Reaction : यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के 3 दिन बाद आज सीएम योगी ने “तोड़ी चुप्पी”, प्रदेश में अपराधियों को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

बॉलीवुड भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा के सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला बनीं अग्निवीर, डिफेंस फोर्स में हुई शामिल

admin

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

admin

Leave a Comment