September 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent

Samrat Chaudhary Oath: नीतीश ने सम्राट को सौंपा बिहार, आज सुबह 10.50 बजे होगा शपथ ग्रहण

एनडीए में मंगलवार को सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण हो गया। करीब 20 साल तक शासन में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। उनके उत्तराधिकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को 10.50 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पहले भाजपा और बाद में एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट ने मंगलवार की शाम राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को सरकार बनाने का लिखित दावा पेश किया।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं लोजपा (रा) के सांसद अरुण भारती भी थे। शपथ ग्रहण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।

नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक में शामिल
सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया मंगलवार को दिन के 11 बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक में शामिल हुए। उसके बाद अपने सरकारी निवास पर आए। वहां से 3.15 बजे लोकभवन गए और राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपकर आवास पर लौट आए।

Leave a Comment