Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, इन नेताओं को मिली कमान


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग को अपने 30 नेताओं के नाम की सूची सौंप दी है। सपा के स्टार प्रचारकों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, चाचा शिवपाल यादव, पिछले दिनों भाजपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य, किरणमय नंदा डिंपल यादव हैं। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता विरोधी दल रमागोविंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन और राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति का नाम भी समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं।

Leave a Comment