Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न अपने फैसले की वजह से एक बार फिर विश्व भर में छाईं सुर्खियों में



विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शुमार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न एक बार फिर सुर्खियों में है। कारण है कि उन्होंने देश में के कोरोना के बिगड़ते हालातों को देखते हुए अपनी शादी कैंसिल कर दी है। पीएम ने जेसिंडा ने कहा कि ‘मेरी शादी आगे नहीं बढ़ रही है।’ उन्होंने देश में बढ़ते ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए चिंता व्यक्त की। फिलहाल पीएम ने अपनी शादी की तारीख का कोई खुलासा अभी नहीं किया है। लंबे समय से साथी और फिशिंग-शो होस्ट क्लार्क गेफोर्ड से अपनी शादी को रद करने के बारे में उन्हें कैसा लग रहा, उस पर पीएम अर्डर्न ने जवाब दिया, ‘ऐसा ही जीवन है’। बता दें कि कोरोना महामारी बढ़ने पर न्यूजीलैंड में रविवार रात से मास्क को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा जमावड़ों पर रोक लगा दी जाएगी। किसी कार्यक्रम में सिर्फ सीमित संख्या में लोग ही शामिल हो सकेंगे। न्यूजीलैंड में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रंग आधारित नीति के तहत सोमवार से ‘रेड सेटिंग’ प्रभावी होगी, जिसके तहत मास्क पहनने की जरूरत पर समूह में एकत्र न हों, इस बात पर जोर दिया जाएगा। अर्डर्न ने देकर कहा कि प्रतिबंधों का मतलब लॉकडाउन नहीं है। उन्होंने कहा कि कारोबार खुले रह सकते हैं और लोगों को अपने मित्रों और परिवारवालों के साथ मिलने-जुलने तथा देश में घूमने की स्वतंत्रता होगी। आपको बता दें कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अर्डर्न को बेहतर और प्रबंधन से निपटने के लिए विश्व भर में सराहना की गई थी।

Leave a Comment