Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

केंद्र सरकार की स्कीम को लेकर बिहार में शुरू हुआ बवाल

केंद्र सरकार ने बड़े उम्मीद और जोश के साथ देश के युवाओं के लिए अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में भर्ती का एलान किया था। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा की थी। बिहार को सरकार की स्कीम पसंद नहीं आई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी ट्वीट करते हुए युवाओं से इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए राय मांगी है। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का बिहार में विरोध शुरू हो गया है। बिहार के कई जिलों में युवाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध किया है। अभ्यर्थियों ने बक्सर में रेलवे ट्रैक जाम किया तो मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इसके अलावा आरा में भी जमकर हंगामा किया। बता दें कि अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इसकी शुरुआत 90 दिन के भीतर हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा। हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने सैलरी मिलेगी।

Leave a Comment