यूपी के इन जिलों में मानसून सबसे पहले देगा दस्तक, भीषण गर्मी में लोगों को बारिश का इंतजार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 6, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

यूपी के इन जिलों में मानसून सबसे पहले देगा दस्तक, भीषण गर्मी में लोगों को बारिश का इंतजार

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में कई दिनों से भीषण गर्मी ने तांडव मचा रखा है। गर्म हवाओं ने पूरे शरीर को झुलसा दिया है। अब सभी लोग मानसून के आने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी में अब तक गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द ही 2 या 3 दिनों में उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग की दी गई जानकारी के अनुसार यूपी के वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर कुशीनगर, भदोही समेत आसपास के जिलों में 17 जून से बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद अन्य जिलों में मानसून की बारिश होगी। बता दें कि पिछले महीने की 29 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दे दी थी लेकिन वह कई दिनों तक का कर्नाटक में अटका रहा। इसलिए रविवार को मानसून ने मुंबई होते हुए गुजरात में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसूनी बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी।

Related posts

Video Prayagraj Mahakumbh Fire : प्रयागराज के महाकुंभ के लगी भीषण आग, मेला क्षेत्र में लगे 50 टेंट जलकर राख, कई सिलेंडर फटे, मची भगदड़, लाखों रुपए का नुकसान, घटनास्थल पर सीएम योगी पहुंचे

admin

High Security Tomato : टमाटर की सिक्योरिटी : यूपी में इस दुकानदार ने “टमाटर की सुरक्षा में दुकान पर दो बाउंसर ही तैनात कर दिए”, दोनों मुस्तैद गार्ड ग्राहकों को टमाटर छूने भी नहीं दे रहे, देखें दिलचस्प वीडियो

admin

पीएम मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, 1 दिन पहले प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी का मैसूर में हुआ था एक्सीडेंट

admin

Leave a Comment