September 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, मतगणना शुरू

गुजरात-हिमाचल चुनाव से पहले आज बीजेपी और दूसरे सियासी दलों की अग्निपरीक्षा है। आज 6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आने वाले हैं। वोटों कि गिनती सुबह 8 बजे से होंगी, जिन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आएंगे उनमें बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना शामिल हैं। बिहार में दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में बीजेपी और आरजेडी में कांटे का मुकाबला है। बिहार में नए सियासी समीकरण बनने के बाद ये पहला चुनावी नताजा होगा। यूपी में गोला गोकर्णनाथ पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधा मुकाबला है। महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट से बीजेपी के हटने के बाद शिवसेना के उद्धव गुट की जीत तय मानी जा रही है।

Leave a Comment