August 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Reshuffle BJP 4 State president change राज्यों में फेरबदल : साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट



भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा हाईकमान ने आज चार प्रदेशों के अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को यह बड़े बदलाव किए। ‌भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि इसी साल आखिर में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने हैं इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा हाईकमान ने राज्य में ब्राह्मण चेहरा सामने किया है। अभी तक राजस्थान भाजपा की कमान जाट सतीश पूनियां के हाथों में थी। ‌राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने के इरादे से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सीपी जोशी राजस्थान में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं। वह चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। वहीं ओडिशा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मनमोहन सामल की अध्यक्षता में बीजेपी 2024 में चुनाव लड़ेगी वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नया प्रदेश अध्यक्ष निुयक्त किया है। भाजपा ने ढाई महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। जेपी नड्‌डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं।

Reshuffle BJP 4 State president change

Leave a Comment