BJP Central citizenship change : केंद्रीय नेतृत्व में फेरबदल : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बनाई नई टीम, पार्टी ने 10 नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को मिली जगह, देखें लिस्ट - Daily Lok Manch Reshuffle BJP Central citizenship exchange party 10 leaders big responsibility
April 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

BJP Central citizenship change : केंद्रीय नेतृत्व में फेरबदल : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बनाई नई टीम, पार्टी ने 10 नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को मिली जगह, देखें लिस्ट

भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय नेतृत्व में एक बार फिर फेरबदल किया है। पिछले दिनों भाजपा हाईकमान ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले थे। ‌इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, झारखंड में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ और तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया था । अभी बार फिर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में फेरबदल किया है। जेपी नड्डा ने कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम में जगह दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया है। इनमें तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बंदी संजय कुमार समेत दस लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

जिन लोगों को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है उनमें ये नाम शामिल हैं- सुरेश कश्यप, डॉ. संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोड़ी लाल मीणा और डॉ. सतीश पूनिया, इसके अलावा के. सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है। बता दें कि जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की जो घोषणा की है, इसमें कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय को भी जगह दी गई है। बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

Related posts

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को साथियों के साथ किया गिरफ्तार

admin

पीएम मोदी ने बहरीन के राजा को दी ईद की बधाई, पश्चिमी एशिया में जारी तनाव पर जताई चिंता

admin

शपथ ग्रहण समारोह आज : नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री, भाजपा समेत एनडीए दलों के सांसदों ने धारण किए नए “कुर्ते”, फोन आना शुरू, ये चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, अब शाम होने का इंतजार 

admin

Leave a Comment