रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने परिवार समेत बाबा बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, दान भी किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने परिवार समेत बाबा बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, दान भी किया



यह भी इत्तेफाक है कि आज 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी का एक साथ उत्तराखंड आना हुआ है। हालांकि दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होने बद्रीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुकेश अंबानी के साथ इस मौके पर उनकी पुत्रवधू राधिका और अन्य पारिवारिक सदस्य भी रहे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया क‍ि मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर के लिए 5 करोड रुपये का दान क‍िया है। उनके साथ राधिका मर्चेंट के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मुकेश अंबानी बाबा बद्रीनाथ के दर्शन किए। मुकेश अंबानी अपने चार्टेड हेलीकॉप्टर से सिविल हेलीपैड बदरीनाथ पहुंचे जहां बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यानी बीकेटीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अंबानी के गले में फूलों की माला पहनाई और स्वागत किया। इस दौरान वहां सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। मुकेश अंबानी ने यहां बाबा बद्रीनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया और विधिवत तरीके से पूजा की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मुकेश अंबानी हर साल बद्रीनाथ धाम आते हैं और यहां होने वाली विशेष पूजा में हिस्सा लेते हैं। इस बार भी वो गुरुवार को बद्रीनाथ पहुंचे और हर साल की तरह पूजा में हिस्सा लिया। मुकेश अंबानी के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Related posts

16 जून, मंगलवार का पंचांग

admin

14 मार्च, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand: बेसहारा पशुओं को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की बैठक, भीड़भाड़ वाले इलाकों से हटाने के निर्देश

admin

Leave a Comment