जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से टेलीफोन पर बात कर हालातों की पूरी जानकारी ली - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से टेलीफोन पर बात कर हालातों की पूरी जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 8 जनवरी को उत्तराखंड के जोशीमठ में कई दिनों से हो रहे भू-धसाव के हालातों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने जोशीमठ के हालातों पर सीएम धामी से पूरी जानकारी ली। बता दें कि जोशीमठ में कई दिनों से भूस्खलन होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ‌जोशीमठ में भू धंसाव विकराल रूप ले रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां पढ़ गई हैं।‌वहीं उत्तराखंड सरकार भू धंसाव को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि। ‌‌ पीएम मोदी फोन पर विस्तृत जानकारी ली और पूछा कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, कितना नुकसान हुआ, लोगों के विस्थापन के लिए क्या किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में दौरा कर लोगों से मिलकर ताजा हालातों की जानकारी ली थी।

Related posts

चार धाम के तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज में छाया जश्न, ‘देवस्थानम बोर्ड’ को सीएम धामी ने किया निरस्त

admin

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की दी मंजूरी

admin

उत्तराखंड में टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में जंगल सफारी का किया उद्घाटन

admin

Leave a Comment