Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बीच बागी मंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, हलचल तेज

उद्धव ठाकरे सरकार के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार रात करीब दो दर्जन विधायकों के साथ महाराष्ट्र छोड़कर गुजरात के सूरत में डेरा जमाए हुए हैं। इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र राजनीति के सबसे अनुभवी नेता शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय राऊत के बीच मीटिंग का दौर शुरू हो गया है। दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद मंत्री और शिवसेना के सीनियर नेता एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत में हैं। इधर महाराष्ट्र से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शिंदे एनसीपी संग शिवसेना के गठबंधन से नाराज हैं। फिलहाल शिवसेना ने शिंदे पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। उनको विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया गया है। बगावत के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान आया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि हम बालासाहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं। बालेसाहेब के हमें हिंदुत्व सिखाया है। हम सत्ता के लिए कभी भी धोखा नहीं देंगे। बालासाहेब के विचारों और धर्मवीर आनंद साहेब ने हमें धोखा देना नहीं सिखाया है।

Leave a Comment