राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से आठ महीने में ही दिया इस्तीफा, अब यह अर्थशास्त्री संभालेंगे कमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से आठ महीने में ही दिया इस्तीफा, अब यह अर्थशास्त्री संभालेंगे कमान

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आठ महीने से पहले ही शुक्रवार देर शाम अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ‌ फिलहाल उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, अभी स्पष्ट नहीं किया है। बता दें कि साल 2021 में 1 सितंबर को अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफे के बाद राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। अब वरिष्ठ अर्थशास्त्री सुमन बेरी कुमार नए नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। ‌बता दें कि योजना आयोग का गठन साल 1950 में किया गया था। योजना आयोग के पहले अध्यक्ष प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। मोदी सरकार ने साल 2014 में योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया था। ‌अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बनाए गए थे। ‌ उसके बाद पिछले साल राजीव कुमार को नीति आयोग की कमान सौंपी गई थी। इस आयोग के अध्यक्ष सदैव प्रधानमंत्री होते हैं। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त की जाती है। नीति आयोग का मुख्य काम देश में नीति निर्धारण करना है। 

Related posts

यूपी में भाजपा को हराने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य न घर के न घाट के, अपने ही सियासी दांव में मात खा गए पूर्व कैबिनेट मंत्री

admin

China former president jiyang zemin passes away : चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन नहीं रहे, 96 साल की आयु में ली अंतिम सांस

admin

अगले 4 दिनों तक यूपी एमपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, देहरादून में भी हुई झमाझम बारिश,

admin

Leave a Comment