Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान के भिवाड़ी में कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

राजस्थान के भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) की केमिकल फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ।





एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंदर 9 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 7 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं।

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के करौली इलाके में लगी आग पर काबू पाने के लिए खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।



डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

Related posts

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, एक रुपये में एक महीने की वैधता और इंटरनेट

admin

आज से रेल यात्रा महंगी, लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा असर

admin

पीएम मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत, जनसमूह ने लगाए नारे “देखो-देखो कौन आया शेर आया” देखें वीडियो

admin

Leave a Comment