Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से जिंदगी ठहरी लेकिन पर्यटक खूब झूम रहे




पिछले काफी समय से पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बारिश, बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रख दिया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, मनाली में बर्फबारी जारी है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में शनिवार रात से बर्फ गिर रही है। ऊंचे इलाकों में बर्फ तो निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं लेकिन बर्फबारी के इस लंबे दौर से जनजीवन पर असर पड़ा है। उत्तरकाशी में पहाडों पर हुई बर्फबारी में सैलानियों झूमते नजर आए। बर्फीले नजारे देखने गए सैलानी तो बेहद खुश हैं । लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह से ठहर गया है। बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को जनता से जुड़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।‌

Leave a Comment