VIDEO : पिंकसिटी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी "स्कूटी" पर सवार होकर निकले
February 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO Rahul Gandhi Scooty Ride : पिंकसिटी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी “स्कूटी” पर सवार होकर निकले, कांग्रेस सांसद को देखने के लिए सड़कों पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का जयपुर में जुदा अंदाज देखने को मिला। वो पिंक सिटी की सड़कों पर स्कूटी की सवारी करते नजर आए। खास बात ये रही राहुल गांधी एक छात्रा संग स्कूटी की बैक सीट पर बैठे नजर आए। स्कूटी छात्रा चला रही थी और राहुल गांधी पीछे बैठे हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी की एक झलक के लिए जयपुर की सड़कों पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते कांग्रेस सांसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Home Page

राहुल गांधी जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास करने पहुंचे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिन में करीब 1.30 बजे जयपुर में कांग्रेस के नए हेडक्वार्टर बिल्डिंग का शिलान्यास किया। इससे ठीक पहले राहुल गांधी जयपुर की सड़कों पर स्कूटी सवारी करते नजर आए।

पिंक सिटी की सड़कों पर राहुल गांधी का स्कूटी पर घूमने का अंदाज बेहद खास था। महारानी कॉलेज से स्कूटी पर सवार होकर राहुल गांधी रवाना हुए। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। बताया जा रहा कि स्कूटी को एक छात्रा चला रही थी। राहुल गांधी स्कूटी की पीछे की सीट पर बैठे थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी उनके इस अंदाज को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश में जुटे हुए थे।

Related posts

Mumbai terror attack : 26/11 के आज 14 साल : हर समय दौड़ने वाला सपनों का शहर मुंबई 14 साल पहले थम गया था, लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे

admin

बेंगलुरु में आज से दो दिवसीय बैठक के लिए पहुंचने लगे विपक्ष के नेता, सोनिया गांधी राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी पहुंचीं

admin

VIDEO देवठान एकादशी पर दुखद खबर : वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या, वीडियो

admin

Leave a Comment