PM मोदी आज नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास
August 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी आज वाराणसी में नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

PM Modi visit Varanasi International Cricket Stadium : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वाराणसी आ रहे हैं। पीएम के दौरे के चलते तैयारियां की जा चुकी हैं। जनपद के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा कई मायनों में एतिहासिक होगा। पूर्व प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री काशी को कई उपहार देंगे। इसमें 1115 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम व अटल आवासीय विद्यालय शामिल है।

स्टेडियम बनने के बाद बनारस की आर्थिक स्थिति और सशक्त होगी। प्रधानमंत्री काशी सांसद संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता के दस विजेताओं को सर्टिफिकेट देंगे। वह संसद खेल प्रतियोगिता काशी-2023 पोर्टल भी लांच करेंगे।

प्रधानमंत्री दोपहर लगभग एक बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकाप्टर से गंजारी जाएंगे। राजातालाब के गंजारी में क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे और नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी में प्रधानमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीसीसीआई टीम शुक्रवार की शाम को वाराणसी पहुंची। इसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह समेत 1983 वर्ल्ड कप क्रिकेट के विजेता टीम कप्तान कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ, दिलीप वेंगसरकर शामिल रहे। सभी एयरपोर्ट से सीधे होटल ताज पहुंचे। शामिल होने वाले बाकी खिलाड़ी शनिवार को विशेष विमान से बाबतपुर आएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम को सभी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।

Related posts

पर्युषण महापर्व : आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में सुगंध दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

admin

Union budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का खुला भविष्य का पिटारा, देश में करोड़ों लोगों की उम्मीदों के साथ लगी निगाहें, जानिए केंद्र सरकार के लिए क्यों खास है यह बजट , “संसद पहुंचे पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने कहा- हम भी हैं जोश में, विपक्ष बोला- देखें जरा- किसमें कितना है दम”

admin

दिल्ली में प्रदूषण से घुट रहा दम, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए राजधानी में बंद किए स्कूल

admin

Leave a Comment