भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर आरती में शामिल हुए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर आरती में शामिल हुए

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार 25 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नर्मदा का पूजन कर नदी को चुनरी भी चढ़ाई। आरती के दौरान राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर गांधी द्वारा नर्मदा आरती के लिए कांग्रेस ने खासी तैयारियां की थीं। इस दौरान घाट की सीढ़ियों पर कालीन बिछाया गया था। पुलिस ने गांधी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मपुरी घाट पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया था।

Related posts

शिकायत : यूपी की 5 साल की बच्ची ने “महंगाई” पर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

admin

7 जनवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली पहुंचे, हाईकमान के निर्देश पर हुए रवाना

admin

Leave a Comment