पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को साथियों के साथ किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 6, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को साथियों के साथ किया गिरफ्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को शनिवार 18 मार्च को पुलिस ने छह साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को उसके 6 साथियों के साथ जालंधर के महतपुर इलाके के पास से धर दबोचा है।हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। काफिले के साथ खुद अमृतपाल भी था, 8 जिलों की पुलिस उसका पीछा कर रही है वहीं तनाव की स्थिति के बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं । वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। उसके साथियों पर पहले ही पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था और शनिवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने ट्वीट किया-सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।

Related posts

Train Accident टला बड़ा हादसा : रेलवे ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन दो भागों में बंटी, 8 डिब्बे पटरी से अलग हुए

admin

HERO Moto corp EV Launch two wheeler : सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो ने पहली बार लॉन्च की “इलेक्ट्रिक स्कूटर”, एक बार चार्जिंग पर 165 किलोमीटर भरेगी फर्राटा

admin

विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर राजनीतिक दलों की लगी निगाहें

admin

Leave a Comment