30 जनवरी रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

30 जनवरी रविवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 30 जनवरी 2022

? आज का पंचांग ?

दिन – रविवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र – पू.षा.
योग – हर्षण
करण- वणिज्
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
?सूर्योदय- 6:40
?आज का व्रत व विशेष :-नरक निवारण चतुर्दशी व्रत ।
?आने वाला व्रत व विशेष :- सोमावती आमावस्या (सोमवारी व्रत) -सोमवार एवं मौनी अमावस्या- मंगल ।
?अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:41 से 1:22 तक ।
?पाक्षिक सूर्य— श्रवण नक्षत्र में
?? सांस्कृतिक कोश??
बालि ने रावण को छः माह तक अपने काँख में दबाऐ रखे थे ।
? राहु काल :- दिन के 4:00 से 5:20 बजे तक ।


??आज का सुविचार??


मनुष्य को हमेशा मौका नहीं ढूंढना चाहिए, क्योंकि जो आज है वही सबसे अच्छा मौका है ।


30 जनवरी रविवार का राशिफल—-


मेष: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कालसर्प योग कार्यो में व्यवधान देगा। शिवजी की आराधना करें ।

वृष: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित हैं, जिस कारण से कर्मक्षेत्र में लापरवाही न बरतें और वाणी पर संयम रखें। शिवजी की आराधना करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में व्यवधान रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि मन अशांत रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। पारिवारिक सहयोग रहेगा।

सिंह: कालसर्प योग आज आपको व्यवधान देगा। बचने के लिए शिवजी की आराधना करें। मन खिन्न रहेगा। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के कारण चिंतित होंगे। वाणी पर संयम न रखने पर निजी सुख में व्यवधान आएगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

तुला: आज कालसर्प योग से आप ग्रसित हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। शिवजी की आराधना करें।

वृश्चिक: महत्वाकांक्षा की वृद्धि होने से मन अशांत होगा। किसी अपने से पीड़ा मिलेगी। आर्थिक मामलों में विशेष रूप से सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: भावुकता के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। कालसर्प योग के प्रभाव से मन खिन्न रहेगा। कोई ऐसा निर्णय न लें जो हानिकारक हो। शिवजी की आराधना करें।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Related posts

14 जनवरी, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

26 मई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

बड़ी खबर : 20 साल पहले बनाई गई “हिंदू युवा वाहिनी” को लेकर सीएम योगी ने आज किया बड़ा एलान

admin

Leave a Comment