कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकाली गई वैकेंसी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर निकाली गई वैकेंसी

कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार 38 पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका संबंधित भाषा में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास संबंधित विषय में दो साल का डिप्लोमा और स्थानीय भाषा पर अच्छी पकड़ भी होनी चाहिए। भर्ती के लिए कैंडीडेट की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के नोटिफिकेशन में ही आवेदन फॉर्म दिया गया है। इस फॉर्म को भरकर मांगे गए सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो और डेट ऑफ बर्थ के साथ दिए गए पते पर भेजना होगा। आवेदन करने का पता पोस्ट बैग नंबर 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 है।
आवेदन 4 मार्च तक कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। यह परीक्षा 4 घंटे की होगी जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।







Related posts

यूपी में बेरोजगार परिवारों को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, इस योजना से मिलेगा सभी को रोजगार

admin

उत्तराखंड की धामी सरकार ने शिक्षा विभाग में बंपर किए प्रमोशन, 199 हेडमास्टर बने प्रधानाचार्य, देखें लिस्ट–

admin

सीबीएसई ने 10वीं टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, ऐसे करें चेक

admin

Leave a Comment