गर्व का दिन, देहरादून में जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा सैन्य धाम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रखेंगे नींव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

गर्व का दिन, देहरादून में जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा सैन्य धाम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रखेंगे नींव

उत्तराखंड के लिए सैनिकों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सैन्य धाम की नीव रखी जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर इस सैनिक धाम की नींव रखेंगे। वहीं रक्षा मंत्री देहरादून में शहीद सम्मान यात्रा का समापन करेंगे। इस मौके पर रक्षा मंत्री शहीद के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे। देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के लिए शहीदों के घरों की मिट्टी जुटाने के लिए उक्त यात्रा बीते एक माह से प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरी है। राज्य सरकार ने इसे उत्तराखंड का पांचवां धाम नाम दिया है। सैन्य धाम अगले दो साल में बनकर तैयार होगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि करीब पचास बीघा जमीन पर बनने वाले सैन्य धाम के मुख्य गेट का नाम पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा। इसमें प्रथम विश्वयुद्ध के बाद शहीद हुए उत्तराखंड के सभी वीर सैनिकों के नाम अंकित होंगे। सैन्यधाम के रूप में उत्तराखंड का पांचवां धाम विकसित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के शहीदों की यादों को संजोकर रखा जाएगा। सैन्यधाम के लिए 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी को लाया गया है। जिसे अमर जवान ज्योति की बुनियाद में लगाया जाएगा। लगभग 50 बीघा भूमि पर सैन्यधाम को 63 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। सैन्यधाम में शहीद जसवंत सिंह और हरभजन सिंह के मंदिर बनाए जाएंगे।

Related posts

उत्तराखंड में भाजपा का मिशन 2027 शुरू, कार्यकर्ताओं को मिला सक्रियता का मंत्र

admin

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 7 लाख 60 हजार किसान होंगे लाभान्वित

admin

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का मुंबई में घुटने का सफल हुआ ऑपरेशन, देश के जाने-माने सर्जन डॉ दिनशॉ पादरीवाला ने किया

admin

Leave a Comment