सीएम धामी के 4 साल, उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड, अपने कार्यकाल में लिए कई ऐतिहासिक फैसले  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

सीएम धामी के 4 साल, उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड, अपने कार्यकाल में लिए कई ऐतिहासिक फैसले 

4 साल पहले आज की तारीख 4 जुलाई साल 2021 को उत्तराखंड में भाजपा विशेष नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी को पहली बार राज्य की कमान सौंपी थी । पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद के 4 साल पूरे कर लिए हैं। पहली बार 4 जुलाई 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 में भाजपा की सरकार बनने के बाद दोबारा फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। दोनों कार्यकाल में उन्होंने आज 4 साल पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। अब तक उत्तराखंड में सीएम रहने का 5 साल पूरे करने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के नाम है। बतौर सीएम धामी सबसे युवा मुख्यमंत्री भी है। ऐसे में धामी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने अपने चार साल के कार्यकाल में समान नागरिक संहिता, सख़्त नक़ल विरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू कर इतिहास बनाया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम किया और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस अवधि के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने और राज्य के हित में कई ऐतिहासिक और कड़े फैसले लेने में जनता के सहयोग के लिए आभार जताया।इस मौके पर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि आप सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से आज मुख्यसेवक के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ये 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के हमारे प्रयासों को समर्पित रहे हैं। अपने कार्यकाल के 4 साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। इस मौके पर कम धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा- मुख्य सेवक के रूप में चार साल पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में सम्मिलित होकर लगभग ₹550 करोड़ की लागत से 107 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में देवतुल्य जनता की ओर से मिले अपार प्रेम और स्नेह से मन अभिभूत है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखंड स्पष्ट नीति, दृढ़ संकल्प और जनकल्याणकारी निर्णय के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकास हमारी प्राथमिकता है, ईमानदारी हमारी पहचान और जनसेवा हमारा संकल्प है। इसी ध्येय के साथ हम उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। हरिद्वार में जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे निश्चित रूप से क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

उत्तराखंड में अब तक रहे भाजपा के मुख्यमंत्री

नित्यानंद स्वामी 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक

भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002 तक

भुवन चंद खंडूरी 7 मार्च 2007 से 26 जून 2009 तक

रमेश पोखरियाल निशंक 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011 तक

भुवन चंद खंडूरी 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012 तक

त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 तक

तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 से 3 जुलाई 2021 तक

पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 से जारी

Related posts

Horoscope Panchang Today 30 April 2023 : 30 अप्रैल, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

13 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

दिल्ली के भजनपुरा में बुलडोजर चलाकर एक मंदिर और मजार को हटाया गया

admin

Leave a Comment