September 1, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम से की मुलाकात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नॉर्वे के द्विपक्षीय संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा की।

भारत की ओर से दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता की ओर से महामहिम को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित कीं। उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन और जन-केंद्रित सुशासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर लगातार मजबूत हो रहे हैं।

नई प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर चर्चा

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राजा हेराल्ड पंचम ने नई प्रौद्योगिकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों द्वारा की गई प्रगति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने तथा नवाचार आधारित साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित हुआ लंच

इस मुलाकात के बाद राजा हेराल्ड पंचम की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में मध्याह्न भोज (लंच) का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने शानदार आतिथ्य और सम्मान के लिए महामहिम का आभार व्यक्त किया

Leave a Comment