President Draupadi murmu Himachal 4 Days Visit : हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत नहीं कर सके पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, यह रही वजह - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

President Draupadi murmu Himachal 4 Days Visit : हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत नहीं कर सके पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, यह रही वजह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रेसिडेंट बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे पर पहुंचीं हैं। चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू का सुबह शिमला के छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला शिमला दौरा है। वहीं राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थित नहीं हो सके। इसका बड़ा कारण यह रहा कि उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत जांच करवाई उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है ।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा- महामहिम राष्ट्रपति जी के शिमला दौरे को लेकर तय प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।हालाँकि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के समीप छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। आगामी 23 अप्रैल, से आगुंतकों एवं पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्यूलिप गार्डन का भ्रमण किया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत नहीं कर सके।

Related posts

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

admin

छाया भक्ति का उल्लास : शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आईं मां, सजे माता के दरबार, बाजारों में लौटी रौनक

भारत ने रोकी अमेरिका के लिए डाक सेवाएं, पार्सल भेजना हुआ बंद

admin

Leave a Comment