Prakash Singh Badal passes away : पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल नहीं रहे, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Prakash Singh Badal passes away : पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल नहीं रहे, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। प्रकाश सिंह बादल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रकाश सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने गहरा शोक जताया है। वह 95 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक उनका मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हुआ। बादल का शव बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा बादल साहब माटी के लाल थे।

Related posts

बच्ची के सवाल को सुनकर पीएम मोदी चौंक गए, दोनों के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर बनी सुर्खियों में

admin

Cyclone Biparjoy Alert VIDEO : अब 48 घंटे भारी : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने रौद्र रूप दिखाना शुरू किया, पीएम मोदी के बाद अमित शाह आज करेंगे हाईलेवल मीटिंग, 5 की मौत, कई ट्रेनें रद, फ्लाइट्स भी प्रभावित, विकराल ऊंची उठती लहरे डराने लगी, देखें वीडियो

admin

चीनी विदेश मंत्री दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे, पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे

admin

Leave a Comment