September 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent स्पोर्ट्स

IPL 2023 MI vs GT : गुजरात टाइटंस ने आईपीएल लीग मुकाबले में मुंबई इंडियन को 55 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर पहली जीत हासिल की। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को 55 रन से मात दी। गुजरात की यह मौजूदा सीजन की 5वीं जीत है, जबकि मुंबई ने चौथा मुकाबला गंवाया है। इस जीत से गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल के दूसरे नंबर पर आ गई है। इंडियंस 7वें नंबर पर हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टडियम में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सके। अभिनव मनोहर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 21 बॉल पर 42 रन बनाए।

Leave a Comment