Rishab Pant after Road accident first Post : हादसे के बाद पहली बार पोस्ट करते हुए ऋषभ पंत ने मदद करने वाले दोनों युवकों को किया याद, टीम इंडिया के खिलाड़ी का मुंबई में चल रहा इलाज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

Rishab Pant after Road accident first Post : हादसे के बाद पहली बार पोस्ट करते हुए ऋषभ पंत ने मदद करने वाले दोनों युवकों को किया याद, टीम इंडिया के खिलाड़ी का मुंबई में चल रहा इलाज

पिछले महीने की 30 दिसंबर को कार हादसे में घायल हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत की मुंबई में सर्जरी सफल रही है। हादसे के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार सोमवार 16 जनवरी को ट्विटर पर पोस्ट की। अपने पोस्ट करते हुए लिखा कि वह भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। ऋषभ पंत ने इसके अलावा दो युवकों (रजत कुमार और निशु कुमार) की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि वह हमेशा इन दोनों के ऋणी रहेंगे।

विकेट कीपर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली (Delhi) से रुड़की (Roorkee) जाते समय एक्सीडेंट हो गया था। पहले उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों घुटनों में लिगामेंट टियर होने की रिपोर्ट आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Related posts

𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🏆टीम इंडिया की अब तक सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को तीसरे वनडे मैच में 317 रनों से हराकर सीरीज 3-0 जीती

admin

भारत को बड़ा झटका : 28 जुलाई से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा

admin

बीसीसीआई के साथ तनातनी के बीच विराट कोहली ने लिया अचानक बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं हुई शुरू

admin

Leave a Comment