Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार स्पोर्ट्स

राजकीय महाविद्यालय पांगी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए




राजकीय महाविद्यालय पांगी में रोड सेफ्टी क्लब जीसी पांगी के तत्वाधन में मंगलवार 29 नवंबर को एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिक उपमंडलाधिकारी पांगी रजनीश शर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सड़क सुरक्षा को लेकर लघु नाटिका, भाषण, नारा लेखन,पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ इत्यादि गतिविधियां करवाई गई, जिनमें भाषण प्रतियोगिता में सुनीता बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, सपना बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और वीरेंद्र बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में मनीषा बीए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, उषा बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, प्रीति बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में प्रीति बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, उषा बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान पर रही।
विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय पांगी, प्रोफेसर. राजिंद्रा भारद्वाज के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर Road safety club incharge सहायक प्राध्यापक इतिहास तुलसी राम, सहायक प्राध्यापक राजनीतिक विज्ञान नरेश कुमार, सहायक प्राध्यापक हिंदी, राज कुमार, अधीक्षक होशियार सिंह, ओम प्रकाश, अमर चंद मौजूद रहे।

Leave a Comment