ब्रेकिंग, दल-बदल की सियासत तेज, यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा, सपा में जाने की अटकलें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

ब्रेकिंग, दल-बदल की सियासत तेज, यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा, सपा में जाने की अटकलें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे पाला बदलने की नेताओं में भगदड़ मची हुई है। मंगलवार से शुरू हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद उठापटक का दौर जारी है। आज सुबह दिल्ली में सपा के और कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ समाजवादी पार्टी के ही एक पूर्व एमएलए ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दोपहर बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल एक ओर मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने लिखा कि वे दलितों, किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा से आहत हैं। दारा सिंह चौहान की भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। बता दें कि दारा सिंह ने 2017 चुनाव से पहले बसपा छोड़कर कर भाजपा का दामन था। वो उत्तर प्रदेश की मऊ के मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Related posts

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर पीएम मोदी ने भगवा ध्वज फहराया, 500 साल पुराना संकल्प पूरा हो रहा

admin

नीट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी,सीएम योगी ने बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा की

admin

15 आईपीएस के बाद सीएम योगी ने 11 आईएएस अधिकारियों के भी किए ट्रांसफर, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment