सियासी हलचल तेज: भाजपा आज कर सकती है बड़ा उलटफेर, जेपी नड्डा अमित शाह की मुलाकात शुरू, पीएम मोदी भी मैसूर से लौट रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 15, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सियासी हलचल तेज: भाजपा आज कर सकती है बड़ा उलटफेर, जेपी नड्डा अमित शाह की मुलाकात शुरू, पीएम मोदी भी मैसूर से लौट रहे

(Maharashtra crisis) देश में आज योग दिवस के मौके पर महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमा गई है। करीब ढाई साल पुरानी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार संकटों में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खास और शिवसेना वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं। एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। एकनाथ शिंदे 14 शिवसेना के और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में है। महाराष्ट्र में हो रही राजनीतिक उठापटक से दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मिलने पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से दिल्ली पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैसूर से योगाभ्यास करने के बाद दिल्ली लौट रहे हैं। ‌बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी हलचल की शुरुआत विधान परिषद चुनाव के बाद शुरू हुई है।

विधान परिषद चुनाव में छह में से आघाड़ी के सिर्फ़ 5 उमीदवार चुन कर आए हैं, वहीं बीजेपी के पांचों उम्मीदवार जीत गए।  शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है। फिलहाल भाजपा महाराष्ट्र की राजनीति में आज कोई बड़ा उलटफेर कर सकती है। 

Related posts

विवाह पंचमी आज, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता बंधे थे वैवाहिक बंधन में

admin

Haevy Rain VIDEO बारिश से कई राज्यों में हाहाकार : भारी बारिश में दर्जनों गाड़ियां नाव की तरह नदी में बह गई, तेज बहाव में दो पुल और हाईवे का एक हिस्सा भी बहा, देखें खौफनाक वीडियो, भारी तबाही, कई लोगों की गई जान

Editor's Team

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में वीडियोग्राफी और सर्वे होने से पूरे दिन चला हंगामा, जानिए  पूरा मामला

admin

Leave a Comment